फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buddha Jayanti was celebrated by taking out a procession

Kushinagar News: शोभा यात्रा निकाल मनाई गई बुद्ध जयंती

Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Buddha Jayanti was celebrated by taking out a procession
शोभायात्रा में शामिल म्यामार के राजदूत ऊ जाव व बौद्ध भिक्षु। संवाद    
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की त्रिविध पावनी 2569वीं बुद्ध जयंती सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं और उपासक, उपासिकाओं ने विशेष पूजा-अर्चना, सूत्र पाठ व पूजन वंदन कर विश्व में शांति और कल्याण की कामना की। इसके पहले सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर की मौजूदगी में डीएम महेंद्र सिंह तंवर, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में बुद्ध से जुड़ी आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा बुद्ध मंदिर मार्ग से होकर चीन मंदिर, कुशीनगर प्रवेश द्वार, बुद्ध इंटर काॅलेज, बुद्ध पीजी काॅलेज, अंबेडकर नगर, कसया गांधी चौक, गोलबाजार, नेशनल हाईवे चौराहा, दीवानी कचहरी, अनिरुद्धवा, रामा भार स्तूप, श्रीलंका बुद्ध विहार, थाई मंदिर, श्रीलंका जापानी मंदिर, कोरिया मंदिर, तिब्बत मंदिर, माथा कुंवर मंदिर, सुखारी छपरा, झुंगवा, भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार से वर्मी बुद्ध विहार पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यहां भिक्षु एबी ज्ञानेश्वर ने उपासकों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि म्यामार के राजदूत ऊ जाव ने कहा कि बुद्ध के उपदेशों में ही विश्व का कल्याण निहित है। बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाकर ही विश्व में शांति और कल्याण की स्थापना की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन रहीं। इसके अलावा आईपीएस संजय कुमार, अरुण कुशवाहा, आनंद कुमार, कॉलेज सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया, प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्रा, डाॅ. अमृतांशु शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बुद्ध जयंती मेले का शुभारंभ भी हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान भंते अशोक, भंते नंदका, भिक्षुणी धम्म नयना, भिक्षु शील प्रकाश, पी सोंक्रांन, भंते अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed