फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BTC trainees took charge of school operations.

Kushinagar News: बीटीसी प्रशिक्षुओं ने संभाली विद्यालय संचालन की कमान

Tue, 11 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
BTC trainees took charge of school operations.
कंपोजिट विद्यालय कसया में प्रधानाध्यापक का कमान संभालती अनीता सिंह। सोशल मीडिया
कसया। कंपोजिट विद्यालय कसया में सोमवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं ने विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी संभाली। प्रार्थना सभा से लेकर कक्षा एक से आठ तक शिक्षण कार्य कराया। विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन कर विद्यालय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय में वर्तमान में बीटीसी के नौ प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें अनीता सिंह, प्रिया गोंड और अमृता सिंह डायट से तथा नंदनी मद्धेशिया, जूही प्रजापति, सिद्धार्थ तिवारी, ज्योति मद्धेशिया, वसुंधरा राजलक्ष्मी और सोनी महिला महाविद्यालय भैंसहा हेतिमपुर से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में प्रशिक्षुओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता, समयपालन और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। कक्षा एक से आठ तक विभिन्न विषयों का शिक्षण कराया गया। शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद और गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया। अनीता सिंह ने प्रधानाध्यापिका की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का समन्वय करते हुए कक्षा संचालन, विद्यालय की दिनचर्या और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षुओं को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन दिया। वहीं डायट प्रवक्ता प्रीति और मुकेश गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर प्रशिक्षण गतिविधियों का अनुश्रवण किया। डायट प्रवक्ताओं ने प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन और विद्यालय प्रबंधन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से प्रशिक्षुओं को विद्यालय के वास्तविक वातावरण में काम करने का अवसर मिलता है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और शिक्षण कौशल विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed