{"_id":"6754b9e859d2ce47d90edb55","slug":"bsa-will-be-the-nodal-for-bsg-knowledge-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127817-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीएसजी ज्ञान परीक्षा के नोडल होंगे बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीएसजी ज्ञान परीक्षा के नोडल होंगे बीएसए
Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विद्यार्थियों की प्रतिभा विकसित करने के लिए प्रादेशिक मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड ने बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह प्रतियोगिता जिला स्तर से राज्य तक होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेशिक मुख्य आयुक्त के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सीडीओ/जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड गुंजन द्विवेदी ने समिति गठित कर बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या को नोडल बनाया है। उन्होंने बताया कि हनुमान इंटर कॉलेज में 16 जनवरी को जनपद स्तरीय बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता कब-बुलबुल और स्काउट गाइड के अलग-अलग संवर्ग में होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद