फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSA was ordered to investigate by sending a reminder

Kushinagar News: रिमाइंडर भेजकर बीएसए को दिया जांच का आदेश

Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
BSA was ordered to investigate by sending a reminder
पडरौना। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपर परियोजना निदेशक से वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) के कार्यालय में तैनात आडिटर के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए एडी बेसिक ने बीएसए को रिमाइंडर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडी बेसिक विनोद कुमार मिश्र ने बीएसए डाॅ. राम जियावन मौर्य को भेजे गए पत्र में कहा कि अपर परियोजना निदेशक ने बृजेश कुमार सदानंद 'आडिटर' कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, कुशीनगर के संबंध में मिली शिकायत की जांच करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है। इसमें पूर्व में भी आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था। लेकिन अभी तक जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई। इसको गंभीरता से लेते हुए एडी बेसिक ने बीएसए को पुनः पत्र जारी कर शिकायती पत्र में उल्लिखित शिकायतों की जांच कर शिकायतकर्ता योगेश त्यागी प्रदेश अध्यक्ष को अपने स्तर से भी फोटो युक्त शपथ पत्र प्राप्त करते हुए आख्या साक्ष्य सहित उपलब्ध कराएं। ताकि परीक्षण के बाद आख्या उच्चाधिकारी को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन


00

आडिटर के विरुद्ध यह लगा है आरोप

प्रदेश अध्यक्ष ने परियोजना कार्यालय व संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री श्रीनिवास शर्मा व जिलामंत्री छेदी प्रसाद की तरफ से डीएम को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विगत आठ वर्ष से वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) कार्यालय में बृजेश कुमार सदानंद आडिटर पद पर कार्यरत है। इनके कार्य व व्यवहार से जनपद के शिक्षक बहुत ही परेशान हैं। छोटे-छोटे काम भी बिना रिश्वत दिए नहीं होते हैं। सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को अनावश्यक परेशान किया जाता है। आडिटर धन ऐंठने के लिए फाइलों में कमियां निकालते रहते हैं। रिश्वत नहीं देने वालों को एक वार्षिक वृद्धि घटाकर पेंशन निर्धारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
लेखाधिकारी और आडीटर को नोटिस दिया गया है। उनकी तरफ से जवाब मिलने के बाद लगे आरोपों की जांच की जाएगी। इसके बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed