फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSA inspired students to study diligently

Kushinagar News: छात्रों को मन लगाकर पढ़ने के लिए बीएसए ने किया प्रेरित

Thu, 11 Jul 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
BSA inspired students to study diligently
कसया। हाटा ब्लाक के गांव भठही बाबू स्थित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में अध्ययनरत 275 छात्रों को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जन सहयोग से कॉपी, कलम, पेंसिल, जियोमैट्री बॉक्स आदि भेंट किया गया।
विज्ञापन


शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने और अपने समाज व देश का नाम रोशन करने को कहा। बच्चों से उनकी रुचियां पूछते हुए खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विद्यालय के प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया और बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने में सहयोग हेतु नयी दिशा की प्रशंसा की। कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ डीएस तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन नयी दिशा सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने किया। आगंतुकों का स्वागत प्रधानाध्यापक प्रवीण राव व आभार ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू ने किया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ। इस दौरान डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव, बीईओ अमितेश कुमार, प्रो गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ सौरभ द्विवेदी, हृदयानंद पांडेय, एआरपी विनोद शर्मा, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, देवानंद धर दूबे, पेशकार गोंड, धर्मेंद्र गोंड, कन्हैया मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed