{"_id":"662193a157647ad8e40fe8a4","slug":"brokers-ran-away-after-seeing-the-principal-reprimanded-the-doctors-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-115643-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्राचार्य को देखकर भागे दलाल, डॉक्टरों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्राचार्य को देखकर भागे दलाल, डॉक्टरों को लगाई फटकार
विज्ञापन
-पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे दलाल, जमे रहते हैं डॉक्टरों के चैंबर में
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में अच्छे और सस्ते इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को दलालों के चंगुल से बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन शिकंजा तो कस रहा है, लेकिन दलाल अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। डॉक्टरों के कक्ष, रेडियोलॉजी, पैथालॉजी और अन्य जगहों पर यह दलाल डेरा जमाए रहते हैं।
यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को यहां मौजूद दलाल बाहर की दवाओं और जांच कराने के लिए मजबूर करते हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को एक तीमारदार की शिकायत पर पहुंचे प्राचार्य को देख दलाल ओपीडी से भाग निकले, नाराज प्राचार्य ने डॉक्टरों को फटकर लगाई और दलालों को प्रश्रय देने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सुबह करीब 11.30 बजे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ थी। एक डॉक्टर के कक्ष में एक दलाल बैठा था और कक्ष के बाहर भी दलाल मौजूद थे। एक मरीज को डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखी। मरीज ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर से पहले दलाल बोलने लगा। यह बात मरीज को बुरी लगी और प्राचार्य से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ. आरके शाही ओपीडी में पहुंचे, तो दलाल भाग गए। मरीजों के सामने ही डॉक्टरों को प्राचार्य ने खरीखोटी सुनाई। प्राचार्य अस्पताल के प्रथम तल पर बने पैथालॉजी विभाग में भी पहुंचे और बिना कतार वालों के खून का सैंपल नहीं लेने को कहा। 11.55 बजे भूतल पर दवा काउंटर पर पहुंचे। यहां उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। 12.10 बजे प्राचार्य ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। जहां ड्यूटी दे रहे एक जेआर के कोट न पहनने पर नाराजगी जाहिर की। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी डॉक्टर के कक्ष में कोई दलाल दिखा तो उसकी खैर नहीं है। उसके साथ डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
अस्पताल के विभिन्न वार्डों, जांच केंद्र और ओपीडी में दलालों के मौजूद होने की शिकायत मिल रही थी। इसी के क्रम में बृहस्पतिवार को प्रत्येक वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया। ओपीडी और डॉक्टर के कक्ष में भी दलालों के होने की सूचना मिली थी। निरीक्षण के दौरान कोई मिला नहीं। दलालों पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। डॉक्टरों को चेतावनी दी गई है।
-डॉ. आरके शाही, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज