फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bride ran away from after second night of wedding

कुशीनगर: शादी की दूसरी रात ही ससुराल से भाग गई दुल्हन, पति हुआ हैरान परेशान

Fri, 13 May 2022 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 May 2022 05:19 PM IST
सार

कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
bride ran away from after second night of wedding
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद ससुराल आने की दूसरी रात ही एक दुल्हन अपने पति को छोड़कर भाग गई। साथ में आभूषण, नकदी आदि भी लेकर चली गई है। दुल्हन के ससुर ने इसकी सूचना डॉयल 112 की पुलिस को दी।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने पुत्र की शादी गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ दस मई को की थी। शादी धूमधाम से हुई थी। घर में खुशनुमा माहौल था। 11 मई को इस नई नवेली दुल्हन की दिखाई की रस्म भी हुई। लोगों ने ढेर सारे उपहार दिए। दुल्हन ने भी सभी के साथ संबंधों का निर्वाह करते हुए उनका सहयोग किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात घर के सदस्य व रिश्तेदार भोजन करके सोने चले गए। दुल्हन का पति भी कमरे में सोने चला गया। रात के तकरीबन एक बजे पति की नींद खुली तो दुल्हन को बिस्तर पर न देखकर उसे ढूंढने लगा। वह पूरे घर में कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में रखे नकदी व जेवरात सहित जरूरी सामान गायब थे। इस घटना के बाद से पति सहित परिवार के सभी लोग सदमे में हैं। कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed