{"_id":"60df63188ebc3ebb491ff8dd","slug":"bride-has-not-agree-to-marraige-kushinagar-news-gkp400439388","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशुनपुरा क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे को अक्षम बताकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
रामकोला (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात विशनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी से बरात आई थी। द्वार पूजा के दौरान दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हंगामा देख बारात में शामिल लोग भाग निकले।
विशनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव से रामकोला कस्बे के बगल के गांव में बरात गई थी। देर रात बरात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वार पूजा के लिए लड़के को गाड़ी से नीचे उतारा गया तो उसके दोनों हाथ की अंगुलियां मुड़ी थीं। यह देखकर लड़की के घरवालों ने आपत्ति की। इसकी जानकारी लड़की को हुई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक मान मनव्वल होती रही लेकिन लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। विवाद बढ़ता देख बरात में शामिल लोग खिसक लिए। इसकी सूचना रामकोला पुलिस को मिली तो सिपाही मौके पर पहुंचे और समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों परिवारों ने आपस में लिखित समझौता कर मामले को खत्म किया।