Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bride Flees Midway After Gang Cheats Rajasthan Man of ₹1.20 Lakh on Pretext of Marriage

कुशीनगर: शादी का झांसा देकर राजस्थान के युवक से 1.20 लाख ऐंठे, रास्ते से भाग गई दुल्हन

Thu, 12 Nov 2026 11:40 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 12 Nov 2026 11:40 PM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि देवरिया जिले की रहने वाली अर्चना के अलावा गिरोह में दस से अधिक महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। आरोप है कि गिरोह के सदस्य राजस्थान, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाते थे। इसके बाद शादी कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। 

विज्ञापन
Bride Flees Midway After Gang Cheats Rajasthan Man of ₹1.20 Lakh on Pretext of Marriage
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली गिरोह की गिरफ्तार महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी का झांसा देकर दूसरे राज्यों के लोगों से ठगी करने वाला गिरोह कई जिलों में सक्रिय है। पुलिस की जांच में गिरोह में 10 से अधिक महिलाओं और पुरुषों के शामिल होने की बात सामने आई है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य राजस्थान और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का रिश्ता तय कर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद शादी कराने के नाम पर उनसे नकदी और सामान ऐंठ लेते थे। ताजा मामले में राजस्थान के एक युवक से 1.20 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

राजस्थान का युवक पहुंचा था कुशीनगर

राजस्थान के अलवर जिले के जहडू गांव निवासी कृष्णकांत जांगड़े नई जिंदगी की शुरुआत की उम्मीद लेकर कुशीनगर पहुंचे थे। फोन पर रिश्ता तय होने के बाद वह 11 नवंबर को अपने पिता, मां और मामा के साथ भैंसही बाजार आए थे। आरोप है कि शादी कराने पहुंचे लोगों ने उनसे 1.20 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये के कपड़े और शृंगार का सामान भी खरीदवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की रस्में पूरी होने के बाद कृष्णकांत युवती को लेकर परिवार के साथ राजस्थान लौटने लगे। गोरखपुर की ओर जाते समय युवती ने लघुशंका के लिए वाहन रुकवाया। टेंपो रुकने पर वह नीचे उतरी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो कृष्णकांत ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 70 हजार रुपये नकद, चार साड़ियां और एक जींस बरामद हुई।

विज्ञापन

10 से अधिक महिलाएं और पुरुष गिरोह में शामिल

पुलिस की जांच में सामने आया है कि देवरिया जिले की रहने वाली अर्चना के अलावा गिरोह में दस से अधिक महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। आरोप है कि गिरोह के सदस्य राजस्थान, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों के लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाते थे। इसके बाद शादी कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। बताया जाता है कि ठगी के शिकार कई लोग लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करते। इससे गिरोह के सदस्यों को अपना नेटवर्क चलाने का मौका मिलता रहता है।

कप्तानगंज और पटहेरवा में भी सामने आ चुके हैं मामले

Bride Flees Midway After Gang Cheats Rajasthan Man of ₹1.20 Lakh on Pretext of Marriage
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली गिरोह की गिरफ्तार महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पहले कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक पर किराये के कमरे में कुछ महिलाएं रहती थीं। आरोप है कि वहां एक किशोरी को शादी कराने के बहाने हरियाणा ले जाकर बेच दिया गया था। इस मामले में भी अर्चना का नाम सामने आया था। इसके अलावा पटहेरवा थाना क्षेत्र में भी शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आ चुका है। ताजा मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed