{"_id":"6732493a6b3175dec90e8b89","slug":"bride-absconds-with-clothes-and-jewelery-after-marriage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126274-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी के बाद कपड़े-आभूषण लेकर दुल्हन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी के बाद कपड़े-आभूषण लेकर दुल्हन फरार
Mon, 11 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया में शादी के बाद दुल्हन ससुराल पक्ष से मिले कपड़े, आभूषण और नकदी लेकर भाग गई। पीड़ित कूल्हे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ जिले के नयनपुर निवासी 40 वर्षीय विरेंद्र ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह नहीं हुआ था। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने उनकी शादी तय करा दी। उन्होंने निर्धारित तिथि पर शादी के लिए पहुंचे और आभूषण, कपड़े और नकदी देकर रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया पोखरा स्थित शिव शक्ति मंदिर में शादी की। शादी के बाद वे पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। विवाहिता ने शौच जाने का बहाना बनाकर विवाह के दौरान दिए गए सामान लेकर भाग गई। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विवाहिता के बारे में पता लगाया जा रहा है।