फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   breakfast and food not given to patient

Kushinagar News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा नाश्ता और भोजन

Sun, 18 Dec 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
breakfast and food not given to patient
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा नाश्ता और भोजन
विज्ञापन

- घर से या रिश्तेदारों के यहां से खाना मंगवा रहे लोग
- रविवार को अस्पताल में भर्ती थे 178 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को नाश्ता और भोजन नहीं मिल रहा है। वे घर से अथवा नजदीक के रिश्तेदारों के वहां से भोजन मंगा रहे हैं। जिनका कोई जान-पहचान नहीं है, वे बाहर से खाना खरीदकर खा रहे हैं।
जिला अस्पताल के विभिन्न इकाइयों में भर्ती मरीजों को सुबह का नाश्ता और दोनों समय भोजन भी देने की व्यवस्था है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जबकि इसके लिए कैंटीन की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर एक बजे तक सामान्य वार्ड, सर्जरी वार्ड, महिला वार्ड, चाइल्ड वार्ड सहित अन्य वार्डों को मिलाकर कुल 178 मरीज भर्ती थे। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज बोले कि उन्हें तो जानकारी ही नहीं है कि यहां दवा के साथ मुफ्त में नाश्ता और भोजन भी मिलेगा। तीमारदारों ने भी नाश्ता और भोजन नहीं मिलने की बात कही। उनका कहना है कि भोजन घर से मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को यह मिलना चाहिए
जिला अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज को शासन की ओर से सुबह सात बजे नाश्ता में चाय, ब्रेड, दूध देने का निर्देश है। मेन्यू के अनुसार भोजन 10 बजे से 12 बजे तक और शाम का भोजन सात बजे तक उनके पास पहुंच जाना चाहिए।
बेड पर न चादर और न कंबल
ठंड बढ़ती जा रही है, लेकिन जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेड पर चादर नहीं बिछाई जा रही है। ठंड से बचाव के लिए कंबल भी नहीं दिया जा रहा है। मरीजों को इसकी व्यवस्था स्वयं करनी पड़ रही है।

पांच दिन से सास को लेकर महिला वार्ड में भर्ती हूं। हमको जानकारी तक नहीं है कि अस्पताल में मुफ्त में भोजन भी मिलता है।
- बादामी, तीमारदार
पत्नी को सात दिन से अस्पताल में भर्ती कराया हूं। प्रतिदिन घर से भोजन मंगवा रहा हूं। अस्पताल से कभी भी भोजन नहीं दिया गया।
- अकलू, तीमारदार
सर्जरी वार्ड में चार दिनों से भर्ती हूं। अस्पताल की ओर से कभी भी नाश्ता और भोजन नहीं दिया गया और न इसके बारे में बताया गया।
- मंसूर अंसारी, मरीज
जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं नदारद हैं। यहां नाश्ता-भोजन नहीं दिया जाता है।
- अभिषेक, मरीज
जिला अस्पताल में 178 मरीज भर्ती हैं। प्रत्येक भर्ती मरीज को भोजन मिलना चाहिए। सोमवार को जांच की जाएगी। यदि भोजन नहीं मिल रहा है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed