फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Break the lock of the cupboard and steal jewelry and cash

Kushinagar News: अलमारी का ताला तोड़ जेवर और नकदी उड़ाए

Mon, 02 Jun 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Break the lock of the cupboard and steal jewelry and cash
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरया बुजुर्ग में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी उड़ा लिया। सुबह परिजनों की जब नींद खुली तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरया बुजुर्ग निवासी महाजन गौड़ के परिवार के सदस्य शनिवार रात सोने के लिए घर के दूसरी मंजिल की छत पर चले गए। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर के कमरों को खंगाला। चोरों ने आलमारी, बॉक्स का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर व डेढ़ लाख नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो छत से नीचे आए तो घर के कमरों में मौजूद आलमारी, बॉक्स के लाॅक टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed