फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brainstorming on tourism development in Buddhist pilgrimage site

Kushinagar News: बौद्ध तीर्थ स्थल में पर्यटन विकास पर हुआ मंथन

Mon, 11 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on tourism development in Buddhist pilgrimage site
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की मुख्य महापरिनिर्वाण स्थली स्थित एक होटल में तीन दिवसीय एसोसिएशन ऑफ बुद्धिस्ट टूर ऑपरेटर्स (एबीटीओ) का छठा सम्मेलन और आईबीटीएम-ट्रैवेल बाजार का आगाज हुआ। इसमें बौद्ध तीर्थ स्थल में शामिल कुशीनगर में पर्यटन विकास व टूर ट्रैवल एजेंट व उद्यमियों को प्रोत्साहित कर जोड़ने पर मंथन हुआ। कुशीनगर विकास की मार्गदर्शिका का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मलेशिया के महायाजक दातुक डॉ. के धम्मरतन ने कहा कि संस्कृति व पुरातात्विक महत्व के मामले में वैश्विक रूप से भारत समृद्ध है। महात्मा बुद्ध ने विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। बौद्ध सर्किट में आने वाले गया, सारनाथ, श्रावस्ती व लुंबिनी में जो सुविधाएं पर्यटकों के लिए हैं वे कुशीनगर में अभी नहीं है। यहां सुविधाओं में इजाफा होने से पर्यटन व्यवसाय व स्थानीय स्तर पर रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से कुशीनगर के पर्यटन व्यवसाय के विकास पर ध्यान देने की अपील की। उनका कहना था कि कुशीनगर से से अंतरराष्ट्रीय उड़ान होनी चाहिए। विश्व व्यापी बौद्ध विकास संघ ताइवान के अध्यक्ष शिह लीन हाई और बिमस्टेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के निदेशक किरण शाक्य ने अपना मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

मस्त्यराज सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संजीव अग्रवाल, इंडोनेशिया के डाॅ. इफेनडी हानसेन, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, लामा कुर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





00

चार बार बोधगया व एक बार कोलकाता में सम्मेलन हुआ


यह सम्मेलन चार बार बौद्ध अनुयायियों के लिए चार पवित्र प्रमुख स्थलों में से एक बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल बोध गया और एक बार पश्विम बंगाल के कोलकाता में हो चुका है। इसमें ट्रैवेल एजेंटों का मेला भी लगा है। सम्मेलन में भारत समेत विश्व के 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि/विभाग/संगठन/संस्थान मार्ट में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अलावा 100 विदेशी मेहमान और भारत समेत आसपास के 200 मेहमान भी शिरकत कर रहे हैं। विश्व व्यापी बौद्ध विकास संघ ताइवान के अध्यक्ष शिह लीन हाई को बुद्ध एशिया शांति पुरस्कार-2023, मलेशिया के महायाजक दातुक डॉ. के धम्मरतन को एशिया मित्र पुरस्कार-2023 के अलावा बिमस्टेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के निदेशक किरण शाक्य को एशिया पेसिफिक टूरिज्म मित्र अवार्ड-2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के 20-25 विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर, 60-70 विद्यार्थियों का दल भी शामिल होगा एबीटीओ मानव प्रेम, शांति और बौद्ध सर्किट, प्रकृति और संस्कृति में पर्यटन विकास के लिए काम करने के कारण इस साल दुनिया भर में पुरस्कार देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed