फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boys from two villages fight, two injured, admitted to medical

Kushinagar News: दो गांवों के लड़कों में मारपीट, दो घायल, मेडिकल में भर्ती

Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Boys from two villages fight, two injured, admitted to medical
कोटवा बाजार। नौरंगिया के देवतहा बाली और रायपुर भैंसही के दो संप्रदाय के युवकों के बीच सोमवार की शाम मारमीट हो गई। इसमें देवतहा बाली के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। परिजन उन्हें महराजगंज के घुघली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मंगलवार को शाम को मौके पर खड्डा सीओ पहुंचे। लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मंगलवार को घायल युवक के परिजनों ने बताया कि 18 वर्षीय सद्दाम गांव के एसटीएनडीएन पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर आते समय रायपुर भैंसही टोला भेड़िहारी के कुछ लड़कों से कहासुनी हो गई। इसके बाद सद्दाम और उसके चचेरा भाई कैफ कुछ लड़कों को लेकर रायपुर भैंसही पहुंच गए। जहां रायपुर भैंसही के लड़कों से कोई पुराना वीडियो रिमूव करने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में देवतहा बाली के सद्दाम और कैफ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि रायपुर भैंसही की तरफ के लड़के भी चोटिल हैं। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस और हल्का एसआई रामेश्वर यादव टीम के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्ट गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गांव में तनाव न हो, इसके लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed