फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boys boxing competition trial today

Kushinagar News: बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का ट्रायल आज

Thu, 08 Feb 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Boys boxing competition trial today
पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ट्रायल होगा। इसमें सफल प्रतिभागियों को नौ फरवरी को गोरखपुर स्थित रिजनल स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर चयन होना है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी नौ फरवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में ट्रायल देंगे। वहां सफल खिलाड़ियों को गाजियाबाद में 12 से 15 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में 33-35, 35-37, 37-40, 40-43, 43-46, 46-49, 49-52, 52-55, 55-58, 58-61, 61-64, 64-67, 67-70 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आयु के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण, पासपोर्ट साइज कलर फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed