फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boyfriend and girlfriend were running away from home in the early hours, when they fell from the bike, the secret came to light

Kushinagar News: तड़के घर से भाग हो रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, बाइक से गिरे तो खुला भेद

Fri, 21 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend were running away from home in the early hours, when they fell from the bike, the secret came to light
उजारनाथ। पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर सिंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास बुधवार की भोर में बाइक से जा रहे युवक-युवती असंतुलित होकर बाइक से गिर गए। भोर में टहलने निकले लाेगों ने उन्हें उठाया। पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका है और घर से भाग रहे थे। वहां जुटे ग्रामीणों ने प्रेमिका के घर वाले को सूचना दी। परिजन मौके पर आकर युवती को ले गए। प्रेमी को ग्रामीणों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि बुधवार की भोर में सिंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास बाइक से जा रहे युवक व युवती बाइक से गिर गए। तड़के टहलने निकलीं महिलाएं व पुरुषों ने उन्हें भाई-बहन समझकर उठाया, लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और घर से फरार हो रहे थे। प्रेमी तुर्कपट्टी थाने के एक गांव का था, तो प्रेमिका पटहेरवा थाने के एक गांव की थी। बाद में ग्रामीणों ने प्रेमिका के घर फोन किया और उसके परिजन को सौंप दिया, जबकि प्रेमी के घर से किसी के नहीं आने पर उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा में है। प्रेमी युगल एक ही समुदाय से बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed