फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boycotted judicial work

न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया

Mon, 29 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर Updated Mon, 29 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। तहसील मुख्यालय अन्यत्र ले जाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, महामंत्री अनूप दूबे की अगुवाई में कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


उसके बाद दोपहर 11 से दो बजे तक एसडीएम खड्डा कार्यालय के समक्ष अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। खड्डा तहसील मुख्यालय अन्यत्र ले जाने की कोशिश किए जाने के खिलाफ अधिवक्ता लंबे से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करने के बाद प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, महामंत्री अनूप दूबे की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं का कहना था कि पिछले वर्ष खड्डा तहसील मुख्यमंत्री की तरफ  से क्षेत्र के लोगों के लिए सौगात के रूप में मिला। जिससे क्षेत्र के लोगों की कई वर्ष पुरानी मांग पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मुख्यालय सिंचाई विभाग की जमीन पर अस्थायी रूप से बनाकर सभी कार्य किए जा रहे हैं। इसी परिसर में तहसील का स्थायी मुख्यालय भवन बनाए जाने की बात कही जा रही थी लेकिन अचानक तहसील मुख्यालय लगभग पांच किमी दूर बनाए जाने की सुगबुगाहट होने लगी तो अधिवक्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जाहिर करने के लिए समय-समय पर कई बार प्रदर्शन किया।


अधिवक्ताओं ने चरणबद्ध तरीके से विरोध करने का एलान किया। इसी क्रम में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील मुख्यालय हटाने से जनता को सुलभ न्याय नहीं मिल सकेगा। तहसील बार एसोसिएशन खड्डा के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल का कहना है कि प्रशासन अगर लिखित आश्वासन नहीं देगा तो सात मार्च से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed