{"_id":"66c7d0f4776e567fd808a1d7","slug":"bounty-criminal-injured-by-police-bullet-in-encounter-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121959-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
Fri, 23 Aug 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस और इनामी बदमाश के बीच शहर के लम्हुआ मंदिर के पास बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। बदमाश की गोली से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, चोरी की बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाला उपकरण बरामद किया है। घायल बदमाश का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज हुआ। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।
बुधवार की रात पडरौना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश छोटे खरवार पडरौना की तरफ नहर की पटरी के रास्ते आ रहा है। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृृत्व में कोतवाली पुलिस ने लम्हुआ मंदिर के पास घेराबंदी कर दी। पडरौना की तरफ बाइक आती देख पुलिस ने टार्च जलाकर रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देख बदमाश बाइक से उतर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। खुद के बचाव में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। बदमाश के एक पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाला उपकरण बरामद किया। उसकी जेब से मोबाइल फोन और 19,600 रुपये मिले। गिरफ्तार बदमाश पर रामकोला और पडरौना कोतवाली में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इससे जुड़े बाकी साथियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।