फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Both sides clashed in front of the investigation team

विशुनपुरा ब्लॉक के मठिया प्रसिद्घ गांव का मला

Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Both sides clashed in front of the investigation team
जांच टीम के सामने ही भिड़े दोनों पक्ष
विज्ञापन

विकास कार्यों की शिकायत पर पहुंची थी जांच टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विकास कार्यों में धांधली की जांच करने गांव में पहुंची जांच टीम के सामने ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद होता देखकर जांच टीम चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विशुनपुरा ब्लॉक के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव में कुछ लोगों ने मनरेगा योजना में धांधली करने का आरोप लगाकर जांच की मांग किए थे। बीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को एपीओ प्रवीण कुशवाहा और जेई धर्मेंद्र कन्नौजिया जांच करने गांव पहुंचे। जांच के दौरान ही दोनों पक्षों आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। विवाद होता देखकर जांच टीम वापस लौट गई। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि अरविंद चौधरी ने थाने में तहरीर देकर पूर्व प्रधान और अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ नंदा प्रसाद ने कहा कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed