फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Born in Myanmar in 1936

Kushinagar News: 1936 में म्यांमार में हुआ था जन्म

Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Born in Myanmar in 1936
कु्शीनगर। भिक्षु एबी ज्ञानेश्वर का जन्म जिबेंजी (म्यांमार) में 10 नवंबर 1936 को हुआ था। उनकी माता का नाम बिम्याऊ व पिता का नाम ऊ माउ चोथू था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा जन्मस्थल के एक बुद्ध विहार में हुई। श्रामणेर की शिक्षा वर्ष 1949 में रंगून से हुई। इसके अलावा उच्च शिक्षा में धम्माचार्य, ज्योतिषाचार्य व आयुर्वेद की पढ़ाई रंगून से की। इन्हें उपसंपदा वर्ष 1956 में वर्मा से मिली।
विज्ञापन


ये म्यांमार से भारत में वर्ष 1963 में आए। यहां से हिंदी माध्यम में 1968 में हाईस्कूल, 1970 में इंटरमीडिएट व 1973 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक, 1975 में परास्नातक व 1981 में विधि स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन




विश्व बौद्ध सम्मेलनों का भी किया प्रतिनिधित्व

भदन्त एबी ज्ञानेश्वर ने विश्व बौद्ध सम्मेलनों का भी प्रतिनधित्व किया था। वर्ष 1986 में थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, मंगोलिया, रूस व तुर्की में प्रतिनधित्व किया था। वर्ष 1987 में कोरिया में आयोजित ओलंपिक खेलों को सर्वधर्म सभा में प्रतिनिधित्व किया। 1988-89 में विश्व बौद्ध सम्मेलन ताईवान,चीन,मलेशिया व सिंगापुर में व 1990 में थाईलैंड, वर्मा, सिंगापुर व चीन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed