{"_id":"60770fb68ebc3e592c7370d3","slug":"border-will-seal-before-24-hour-of-voting-kushinagar-news-gkp391991883","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से 24 घंटे पहले बॉर्डर होगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से 24 घंटे पहले बॉर्डर होगा सील
विज्ञापन
जटहां थाने के पास बिहार बार्डर का निरीक्षण करते सीओ,कोतवाल एसओ।संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : KUSHINAGAR
मतदान से 24 घंटे पहले बॉर्डर होगा सील
- सीओ, कोतवाल व एसओ ने बिहार बॉर्डर का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेजी आ गई है। बुधवार की दोपहर में सीओ सदर की अगुवाई में पडरौना कोतवाली पुलिस व जटहां बाजार पुलिस ने बिहार बॉर्डर से सटे इलाकों का दौरा किया। बॉर्डर पर मतदान से 24 घंटे पहले आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाने की बात कही गई।
सीओ सदर संदीप वर्मा, कोतवाल पडरौना अनुज कुमार सिंह और एसओ जटहां बाजार नंदा प्रसाद ने बिहार बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिए। सीओ ने बताया कि चुनाव के 24 घंटे पूर्व यूपी-बिहार बॉर्डर पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद सीओ व एसओ ने जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जटहां, नोनिया पट्टी, पुर्नहां मिश्र, पकहा आदि गांव में मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व भीड़ नहीं जुटाने की अपील की गई। इसके अलावा लोगों से बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई।