फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Border vigilance intensified ahead of Bihar elections

Kushinagar News: बिहार चुनाव को लेकर बाॅर्डर पर चौकसी तेज

Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Border vigilance intensified ahead of Bihar elections
छितौनी/मंसाछापर। बिहार में मंगलवार को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी और जटहा थाना क्षेत्र में पड़ने वाली यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बैरियर लगाकर बार्डर पूरी तरह सील दिया है।
विज्ञापन


जटहां बाजार एसओ आलोक यादव ने बताया कि बिहार में मतदान को देखते हुए बार्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न होने तक बार्डर पर निगरानी जारी रहेगी और बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति या वाहन को बिहार सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी तरह पडरौना के बांसी और खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर यूपी-बिहार सीमा को सील कर चौकसी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed