फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Books will reach council schools before April

Kushinagar News: अप्रैल से पहले परिषदीय स्कूलों में पहुंच जाएंगी किताबें

Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Books will reach council schools before April
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को सत्र शुरू होने के बाद भी किताबों का इंतजार करना पड़ता था लेकिन विभाग का दावा है कि इस बार 98.18 प्रतिशत किताबों की आपूर्ति कर दी गई है। शेष किताबों की भी जल्द ही आपूर्ति कर दी जाएगी। हालांकि कक्षा एक से तीन तक की किताबों की आपूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को नए शैक्षिक सत्र में समय से किताबें मिल जाएंगी। फरवरी माह में ही किताबों का आना शुरू हो गया है। विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से पहले सभी किताबों आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा चार से आठ तक विभिन्न विषयों की किताबों की खेप आ चुकी है। पाठ्य पुस्तकों को जिला मुख्यालय पर रखवाया गया है। 2,464 विद्यालयों के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के लिए 12,08,058 किताबें आनी हैं, जिसमें से अब तक 12,01,432 किताबें जिले को मिल चुकीं हैं। शेष किताबें भी शीघ्र ही मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में इन किताबों का सत्यापन करके विद्यालयों को आवंटित कर दी जाएगा। कक्षा एक में प्रवेश के लिए अप्रैल माह में स्कूल चलो अभियान भी चलाया जाएगा। ऐसे में कक्षा तीन तक की किताबों के आने में समय लग सकता है। किताबों की मांग भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed