फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Book 'Kathghodwa' based on extinct folk arts published

Kushinagar News: विलुप्त होतीं लोककलाओं पर आधारित पुस्तक 'कठघोड़वा' प्रकाशित

Thu, 09 May 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Book 'Kathghodwa' based on extinct folk arts published
हाटा। भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाने वाली लोककलाओं की याद दिलाती मोहन पांडेय की पुस्तक 'कठघोड़वा' प्रकाशित हुई है। इसके प्रकाशन पर क्षेत्र के साहित्य जगत से जुडे़े लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को हाटा नगर के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय पर क्षेत्र के साहित्यकारों की बैठक हुई। इसमें मोहन पांडेय भ्रमर की नई पुस्तक प्रकाशित होने पर उन्हें साहित्यकारों ने सम्मानित किया। कवि सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि इस क्षेत्र के रचनाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस क्षेत्र के कई रचनाकारों ने अपने आप को साबित किया है। इसी में एक नाम है मोहन पांडेय भ्रमर का। उन्होंने कि एक-एक कर इनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इनकी हाल में प्रकाशित पुस्तक कठघोड़वा में जिस तरह से उन्होंने विलुप्त हो रही लोककलाओं को शब्दों में तराशा है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हम लोगों की माटी भी साहित्य के लिए कम उर्वर नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान हमीद आरजू, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय असीम, अक्षय गिरि, सूरज राम आदित्य, चंद्रहास वर्मा, डॉ. रामानुज द्विवेदी, डॉ. संदीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed