फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bolero loaded with devotees overturns in pit, four seriously injured

Kushinagar News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गड्ढे में पलटी, चार गंभीर

Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bolero loaded with devotees overturns in pit, four seriously injured
रहसू बाजार। चौराखास क्षेत्र के धुनवलिया गांव के पास हाईवे पर मंगलवार देर रात प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे बिहार के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में पलट गई। वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो चौरा खास के धुनवलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई और पेड़ से टकरा कर पलट गई। बोलेरो की पेड़ से टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सात लोग सवार थे। इनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिहार के जिला सुपौल के गांव महुआ निवासी मिथिलेश कुमार, अनीता देवी, निर्मली देवी, सूर्यनारायण सुमन, मीरा शामिल हैं।
विज्ञापन

मधुरिया चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed