फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bolero hit 5 people

Kushinagar News: तेज रफ्तार चालक ने खोया आपा, मां-बेटी समेत चार को मारी टक्कर

Wed, 30 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
bolero hit 5 people
गड्ढे में पलटी बोलेरो, चालक भी घायल, पुलिस ने लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

कसया-रामकोला मार्ग पर देर शाम को हुई दुर्घटना, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार बोलेेरो गड्ढे में जाकर पलट गया। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है।
कसया-रामकोला मार्ग पर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गोबरही गांव के पास अनियंत्रित हो गई। इसकी टक्कर से घर जा रही कुरहवां टोला गंगा छपरा की 35 वर्षीय गायत्री देवी, इनकी छह वर्षीय बेटी घायल गई। भागते समय रामकोला की तरफ से आ रहे बाइक सवार पिपरा झाम निवासी गौतम सिंह, फेरी लगाकर सामान बेचने वाले बरेली निवासी 56 वर्षीय राजेंद्र कुमार को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कसया सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल गायत्री, इसकी बेटी मुर्गा और गौतम सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बोलेरो चालक का इलाज कसया सीएचसी पर पुलिस की मौजूदगी में इलाज चल रहा है। कसया इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तीन लोगों का ज्यादा चोटे हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed