फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bolero collides with parked truck, groom's grandfather dies

Kushinagar News: खड़े ट्रक से भिड़ी बोलेरो, दूल्हे के दादा की मौत

Sun, 21 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Bolero collides with parked truck, groom's grandfather dies
तमकुहीराज। हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया के समीप शनिवार की भोर में करीब तीन बजे सड़क पर खड़े गिट्टी लदे ट्रक में बरातियों से भरी बोलेरो टकरा गई। बोलेरो में सवार दूल्हे के दादा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे के पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में चालक समेत छह लोग सवार थे। टक्कर के बाद बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर पहुंचे एनएचएआई और पुलिस टीम की मदद से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव मुन्नीपट्टी निवासी हातिम अंसारी के बेटे की बरात शुक्रवार की शाम धूमधाम से पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पगरा-पड़री धनटोली निवासी कलामुद्दीन के घर गई थी। रस्म अदायगी और भोजन के बाद अधिकतर बराती देर रात में ही घर लौट आए। बरात में दूल्हे के परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार बच गए। निकाह से जुडी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद शनिवार की भोर में एक बोलेरो से चालक समेत छह लोग घर के लिए निकले। इसमें दूल्हे के दादा, पिता और अन्य करीबी सवार थे। भोर में करीब तीन बजे हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया के समीप सड़क पर खड़े गिट्टी लदे ट्रक में बोलेरो टकरा गई। इससे बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के पीछे फंस गया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और पुलिस टीम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दूल्हे के पिता हातिम अंसारी (45), चाचा आलिम मियां (50), इश्तियाक (31) और असगर अली (28 ) को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। जबकि आगे की सीट पर बैठे दूल्हे के दादा सत्तार मियां (60) बोलेरो में फंस गए थे। एनएचएआई व पुलिस टीम ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सीएचसी तमकुहीराज के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों काे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद बोलेरो छोड़कर चालक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed