फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of youth missing for four days found in Badi Nala; murder alleged.

Kushinagar News: चार दिन से लापता युवक का बाड़ी नाले में मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found in Badi Nala; murder alleged.
चार दिन से लापता युवक का शव मिलने की सूचना पर जॉच करते कसया सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह व पुलिसकर्मी
जानकीनगर (कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार गांव के भवानी टोला निवासी चार दिन से लापता अजमत अंसारी पुत्र मनउअर का शव बुधवार सुबह कसया क्षेत्र के बाड़ी नाले में मिला। उसकी जेब से एक मोबाइल और पावर बैंक पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पिता ने एक युवती से प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी ली। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के लिए तीन थानों की पुलिस लगी है।
विज्ञापन

भवानी टोला निवासी अजमत अंसारी (21) रविवार की शाम बाइक से अपनी बुआ को रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के साड़ी खुर्द गांव के टोला बंजारापट्टी छोड़ने गया था। बुआ को उसके घर छोड़कर बाइक से निकला और लापता हो गया। इस मामले में रामकोला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। रामकोला और रविंद्रनगर धूस पुलिस मंगलवार देर शाम बंजारापट्टी गांव पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर आई। करीब दो घंटे तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब नौ बजे लोगों ने रम्हवलिया के समीप बाड़ी नाले में औंधे मुंह शव देखा। इसके बाद की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद फारेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाई। सीओ भी मौके पर पहुंचे परिजनों से युवक के लापता होने से लेकर उसकी गतिविधियों की जानकारी ली। पिता रहीम अंसारी ने सीओ को बताया कि मनउअर अंसारी का उसकी बुआ के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के घर वाले विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद बेटे को मना किया था। उन्होंने रिश्तेदार व करीबियों पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का संदेह जताया। पिता से मिली जानकारी के अलावा कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। रामकोला, कसया और रविंद्र नगर धूस थाने के अलावा एसओजी भी घटना की सच्चाई जानने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पूरी तरह फूल गया था। युवक की बाइक भी गायब है।
-
युवक की डूबने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

जानकीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के भवानी टोला निवासी 22 वर्षीय अजमत अंसारी की डूबने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस लिया। पिता जिस युवती से प्रेम प्रसंग बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उस युवती से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। युवक ने युवती से चैटिंग की है। अब युवक की बाइक का पता लगाने में जुटी है। बाड़ी नाले बाइक समेत युवक के गिरने की आशंका पुलिस जता रही है। पुलिस की पूछताछ में अजमद की बुआ बताई कि जब अजमत साड़ी खुर्द घर पर छोड़कर गया तो उसका सामान छूट गया। मैंने फोन कर कहा कि आकर ले जाओ, तो बताया कि बाद में आकर ले जाऊंगा, अभी नहीं आऊंगा।

वर्जन
बाड़ी नाले में चार दिन से लापता युवक का शव मिला है। रामकोला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। युवक के पिता ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। -डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed