फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of Telangana woman found hanging from a noose

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला तेलंगाना की महिला का शव

Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Body of Telangana woman found hanging from a noose
पकवा इनार। कुशीनगर के वर्मी बुद्ध विहार के वीआईपी धर्मशाला के कमरे में पंखे में फंदे से लटका मिला महिला का शव। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम आई, उसने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में होने की बताई जा रही है। तेलंगाना प्रदेश के जिला नागर कुरनूल के कस्बा अक्षमा पेटा निवासी 35 वर्षीय विजय लक्ष्मी बीते 11 मई को कुशीनगर आई थी। वह वर्मी बुद्ध विहार के वीआईपी धर्मशाला में कमरे में थी। मंगलवार शाम चार बजे के करीब कमरे से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर अगल बगल के रहने वाले लोगों ने दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। अनहोनी की संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। आई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। जहां कमरे के अंदर पंखे में फंदे से लटकता मिला विजय लक्ष्मी का शव। वहीं, उसकी नौ महीने की बेटी रो रही थी। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतिका विजय लक्ष्मी अपने पति की बीते 7 मई को हत्या कर फरार चल रही थी। अक्षमा पेटा थाने की पुलिस मृतिका विजय लक्ष्मी की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि धर्मशाला में प्रवेश का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला है। यह धर्मशाला में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है। घटना को लेकर संदेह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत होने की गुत्थी सुलझेगी। इस संबंध में चौकी प्रभारी गौरव शुक्ल ने कहा कि मृतक महिला के शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed