फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of Missing Teenager Found in Canal; Murder Suspected

Kushinagar News: लापता किशोर का नहर में मिला शव, हत्या का शक

Mon, 30 Mar 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Body of Missing Teenager Found in Canal; Murder Suspected
हाटा। दो दिन से लापता कोतवाली क्षेत्र के कतवरा कुसम्हा निवासी किशोर का शव रविवार रात करीब नौ बजे नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के कतवरा कुसम्हा रगड़गंज निवासी प्रमोद यादव का 13 वर्षीय पुत्र राजबीर यादव मां रीना देवी के साथ वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर गोपालपुर बिरैचा हाटा में रहता था। उसके पिता प्रमोद यादव विदेश में नौकरी करते हैं। राजबीर 27 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे पैकौली चौराहे पर बाजार करने गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे पुलिस को हाटा के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बालक की मां रीना देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किशोर ने मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके चलते उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। संबंधित लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हाटा कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक किशोर की मां और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed