{"_id":"6a078589360abe90360646ba","slug":"body-of-missing-middle-aged-man-found-by-roadside-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159828-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापता अधेड़ का सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापता अधेड़ का सड़क किनारे मिला शव
Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगिया स्थित पुरानी शराब भट्ठी के समीप शुक्रवार सुबह सड़क किनारे सरगटिया निवासी सुग्रीव यादव (52) का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर गए ग्रामीणों ने नौरंगिया-बरगाह मार्ग पर पुरानी शराब भट्ठी के पास सड़क किनारे शव पड़ा देखा। उसकी पहचान सरगटिया निवासी सुग्रीव यादव (52) पुत्र हरि यादव के रूप में हुई। वह कबाड़ का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, सुग्रीव यादव शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव पुलिस को नहीं सौंप अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया हैं। अपने स्तर से जांच की जा रही है। संवाद