{"_id":"6acd4462c6722db22f0eacc2","slug":"body-of-middle-aged-man-found-in-water-police-investigating-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-170010-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पानी में मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पानी में मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे पानी में एक अधेड़ का शव मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान बैरिस्टर प्रसाद के रूप में की गई।
बैरिस्टर प्रसाद ग्राम सभा परसौनी के टोला पाण्डेयपट्टी, थाना पटहेरवा के निवासी थे। उनके परिवार में एक वृद्ध पिता और एक छोटा भाई राजकोकिल हैं। मृतक की पत्नी का निधन पहले बच्चे के प्रसव के दौरान हो गया था। पुलिस ने घटना की जानकारी राजकोकिल को दे दी है। राजकोकिल ने बताया कि बैरिस्टर प्रसाद रविवार शाम को घर से बड़हरा चौराहे के लिए निकले थे।
देर रात तक घर नहीं लौटने पर भी परिजन को कोई अनहोनी की आशंका नहीं हुई। वह अक्सर देर रात में घर आते थे। सुबह सूचना मिलने पर ही उन्हें घटना की जानकारी मिली। पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में डूबने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।