Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of e-rickshaw driver, who had left home following a dispute, found along a drain

Kushinagar News: घर में विवाद के बाद निकले ई-रिक्शा चालक का नाले के किनारे मिला शव

Sun, 08 Nov 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver, who had left home following a dispute, found along a drain
परिजन बोले घर से विवाद कर शुक्रवार को घर से निकले थे
विज्ञापन

हाटा। नगर के हरिटोला वार्ड निवासी एक युवक का शव शनिवार दोपहर दोराची नाले के किनारे मिला। खबर मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। युवक शुक्रवार रात परिवार में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
शनिवार दोपहर कुछ लोग दोराची नाले की तरफ गए थे। इसी दौरान किनारे एक युवक का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सूरज मद्धेशिया (24) निवासी वार्ड नंबर 24, हरिटोला, नगर पालिका परिषद हाटा के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार शुक्रवार रात घर में कहासुनी के बाद सूरज बाहर चला गया था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed