{"_id":"6a69997ab71897c2ae0f9c33","slug":"body-of-azmat-missing-for-three-days-found-in-a-drain-in-kushinagar-murder-alleged-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन दिनों से लापता अजमत का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; मोबाइल-पावर बैंक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन दिनों से लापता अजमत का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; मोबाइल-पावर बैंक बरामद
Wed, 29 Jul 2026 11:41 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:41 AM IST
सार
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गंभीरिया टोला के पास बरसाती नहर में एक युवक का शव तैरता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जांच में युवक के पास से मोबाइल और पावर बैंक भी बरामद हुआ। मृतक के परिजनों के अनुसार अजमत अंसारी तीन दिन पहले अपनी बुवा को छोड़ने के लिए बंजारा पट्टी गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कसया थाना क्षेत्र के गंभीरिया टोला में स्थित बरसाती नाले में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के भवानी टोला निवासी 20 वर्षीय अजमत अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गंभीरिया टोला के पास बरसाती नहर में एक युवक का शव तैरता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जांच में युवक के पास से मोबाइल और पावर बैंक भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के अनुसार अजमत अंसारी तीन दिन पहले अपनी बुवा को छोड़ने के लिए बंजारा पट्टी गया था।
इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रामकोला थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शव की पहचान होते ही मौके पर कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने अजमत की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजमत का किसी से कोई विवाद नहीं था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जाएगी। परिजनों की तहरीर पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जाएगी। परिजनों की तहरीर पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।