{"_id":"68c874767eeeec1b17059c89","slug":"body-of-an-eight-year-old-boy-found-in-a-pond-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145371-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोखरे में मिला आठ वर्षीय बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोखरे में मिला आठ वर्षीय बालक का शव
Tue, 16 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के बालचन छपरा टोला निवासी हरिन्द्र यादव के आठ वर्षीय पुत्र सत्यम का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर एक पोखरे में मिला। बालक रविवार शाम से लापता था। उसकी खोजबीन रातभर चलती रही, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक, सत्यम दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई शिवम की उम्र तीन वर्ष है। रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन उसकी मां सुनीता पूजा-पाठ के बाद उसे खेलने से बुलाने गई थीं, लेकिन वह साथियों संग खेल छोड़कर नहीं आया। जब बच्चे पोखरे से लौटे तो उन्होंने बताया कि सत्यम नहाने गया था, लेकिन उसके बाद नहीं दिखा।
इसके बाद परिजन व ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह लगभग छह बजे ग्रामीण जब फिर से सरेह की ओर खोजने गए गांव के बाहर पोखरे में सत्यम का शव दिखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि सत्यम की हत्या कर उसके शव को पोखरे में फेंक दिया गया है।