{"_id":"69d9617ea7ca5e152f0ebce9","slug":"body-of-a-youth-from-asna-found-hanging-at-his-maternal-uncles-house-kushinagar-news-c-7-gkp1056-1285634-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मामा के घर में फंदे से लटका मिला असना के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मामा के घर में फंदे से लटका मिला असना के युवक का शव
Sat, 11 Apr 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार/कुशीनगर। कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती गांव में 20 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक मामा के घर में अकेले रहता था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहरौली थाना क्षेत्र की असना ग्रामसभा का निवासी उमेश सैंथवार (20), हेवती निवासी अपने मामा गुड्डू के घर रह कर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को मामा के घर में ही उमेश का शव फंदे से लटकता मिला। उमेश 10 साल की उम्र से ही अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करता था। वह निचलौल के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उमेश के मामा गुड्डू आगरा में एक मीटिंग में शामिल होने गए थे। बार-बार भांजे को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने अपने परिचितों को फोन करके घर भेजा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
कुछ लोग सीढ़ी के रास्ते टिनशेड हटा कर घर में घुसे तो दृश्य देख कर अवाक रह गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाही में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।