फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   boat drowned a woman died

Kushinagar News: 40 लोगों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, एक महिला की मौत

Sun, 21 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
boat drowned a woman died
गंडक नदी में नाव पलटने हुई हादसा के बाद पहुंची पुलिस।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

पड़ोसी प्रांत बिहार में नाव हादसा, दोपहर में दियारा क्षेत्र में खेती करने नाव से जा रहे थे किसान
घायलों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। 40 लोगों से भरी नाव शनिवार को दोपहर में गंडक नदी में पलट गई। नदी में डूब रहे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। तब तक एक महिला की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा जनपद से सटे बिहार के बगहां क्षेत्र में हुआ।
जनपद से सटे बिहार प्रांत के बगहां नगर के गोड़ियापट्टी घाट से शनिवार को नाव में लगभग 40 लोग सवार होकर गंडक नदी के उस पार दियारा क्षेत्र में खेती करने जा रहे थे। नदी की दूसरी तरफ नाव पहुंचने ही वाली थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार लोग नदी में डूबने लगे। जो तैरने वाले थे, वे तो तैरकर बाहर निकल गए, लेकिन डूब रहे लोगों को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। उनमें एक महिला सुभावती देवी सहित कुछ लोगों को गंभीर हालत में बगहां के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में गोड़ियापट्टी निवासी लालमती देवी की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में बगहा नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि गंडक नदी पार कर दियारा क्षेत्र में जाते समय लगभग 40 लोगों से भरी नाव पलट गई है। इस नाव हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट की खातिर जिंदगी दांव पर लगाने को विवश हैं नदी के किनारे लोग
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग खेती बारी के लिए प्रतिदिन नाव से गंडक नदी पार करके दियारा क्षेत्र में जाते हैं। उन्हें हर दिन खतरा मोल लेना पड़ता है। खड्डा, हनुमानगंज, जटहां बाजार सहित जनपद के कई थाना क्षेत्रों के लोग गंडक नदी पार कर दियारा में खेती व पशुपालन के लिए आते जाते हैं। सरकार की तरफ से नाव की व्यवस्था न होने पर लोग निजी नाव से आते जाते हैं। शीघ्र नदी पार करने के उतावलेपन में क्षमता से अधिक लोग नाव में सवार हो जाते हैं। ऐसे में हादसा हो जाता है। नदी के किनारे बसी बड़ी आबादी दियारा क्षेत्र में खेती पर ही निर्भर है। इसीलिए पेट की खातिर जीवन दांव पर लगाने के लिए लोग विवश हैं।


पिछले साल नाव पलटने से तीन लोगों की हो गई थी मौत
अप्रैल 2022 में खड्डा क्षेत्र के सालिकपुर मौजा में छोटी नाव से दस लोग गंडक नदी पार कर मजदूरी करने जा रहे थे। उनकी नाव गंडक नदी में पलट गई थी। उस हादसे में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पथलहवा गांव की निवासी आसमा (35), गुड़िया (18) और सोनी (17) की मौत हो गई थी। डूब रहे अन्य लोगों को किसी तरह बचा लिया गया था। इस नदी में अक्सर नाव हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed