{"_id":"6922149665edb1745a07889b","slug":"board-exam-district-level-team-formed-for-center-determination-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149402-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण के लिए जिला स्तरीय टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण के लिए जिला स्तरीय टीम गठित
Sun, 23 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए गठित तहसील स्तरीय टीम की जांच रिपोर्ट की दोबारा जांच कर ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एसपी और तहसीलों के एसडीएम समेत सात सदस्यीय अधिकारियों को नामित किया गया है।
बोर्ड परीक्षा 2026 नकल विहीन और सूचिता पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई है। बोर्ड की वेबसाइड पर कॉलेजों की तरफ से अपलोड आधारभूत संसाधनों का सत्यापन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित तहसील स्तरीय टीम जुटी है।
तहसील स्तरीय टीम की जांच के बाद जिला स्तरीय टीम जांच रिपोर्ट का पुन: ऑनलाइन परीक्षण करेगी। इस परीक्षण में सबकुछ सही मिलने के बाद बोर्ड को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए संस्तुति की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से गठित जिला स्तरीय टीम में डीएम अध्यक्ष और डीआईओएस सचिव होंगे। इनके अलावा एसपी, सभी तहसीलों के एसडीएम, बीएसए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज मिश्रौली के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार मिश्र और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजवली प्रमुख के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी समेत सभी सात अधिकारी जिला स्तरीय समिति के सदस्य होंगे। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीखा को सूचिता पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कॉलेजों की तरफ से बोर्ड की वेबसाइड पर अपलोट आधारभूत संसाधनों की जांच के लिए गठित तहसील स्तरीय टीम सत्यापन में जुटी है। टीम पुन: ऑनलाइन परीक्षण कर बोर्ड को भेजा जाएगा।