फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Board Exam: All examination centers will remain online

बोर्ड परीक्षा : ऑनलाइन रहेंगे सभी परीक्षा केंद्र

Sat, 04 Jan 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: All examination centers will remain online
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए बोर्ड की ओर से की हाईटेक निगरानी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्र से ऑनलाइन पल-पल की ली जा सके, इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र की हर गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। यूपी बोर्ड ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों को यथाशीघ्र ऑनलाइन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्र प्रायोगिक परीक्षा के समय से ही बोर्ड की नजर में अगले आदेश तक ऑनलाइन रहेंगे। प्रभारी डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में 152 स्कूलों को इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर सीसीटीवी की अनिवार्यता पहले से लागू है, लेकिन इस बार सीसीटीवी, वाॅयस रिकाॅर्डर और डिजिटल वीडियो रिकाॅर्डिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी केंद्रों पर इसकी व्यवस्था यथाशीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश जारी दिए गए हैं। प्रायोगिक परीक्षा के समय से ही इन केंद्रों को बोर्ड की नजर में लाने के लिए ऑनलाइन करना होगा। एक बार ऑनलाइन करने के बाद इसे बोर्ड के अगले आदेश के बाद ही ऑफलाइन किया जा सकता है। रात में भी यह नाइट विजन प्रणाली से लैस रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed