{"_id":"68f3f8badc28cfdfbb0326dc","slug":"bn-mishra-won-gold-in-hammer-throw-and-silver-in-discus-throw-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147448-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हैमर में स्वर्ण और डिस्कस-थ्रो में बीएन मिश्र ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हैमर में स्वर्ण और डिस्कस-थ्रो में बीएन मिश्र ने जीता रजत पदक
Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गुजरात के सूरत में वीर नामद साऊथ गुजरात विश्वविद्यालय के सिंथेटिक स्टेडियम में चौथी मास्टर गेम्स और स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन आठ से 10 अक्तूबर तक हुआ। शहर के भरवलिया निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता है। वे इस प्रतियोगिता में 80 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किए थे। उन्होंने 19.50 मीटर दूर तक हैमर-थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह 17.05 मीटर दूर तक डिस्कस-थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया है। वे शनिवार को प्रतियोगिता जीतकर पडरौना पहुंचे तो उन्हें खेल प्रेमियों ने स्वागत कर बधाई दी।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, अजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, दीप नारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, अजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, दीप नारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन