फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   blood donationcamp from amar ujala today

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: आज आइए करें रक्तदान, बनें महादान का हिस्सा

Wed, 14 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
blood donationcamp from amar ujala today
- जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह दस बजे शुरू होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के मौके पर आप घरों से निकलें और रक्तदान कर महादानी बनें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महादानियों को डीएम और एसपी की तरफ से विशेष प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
हर साल की भांति इस बार भी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि डीएम रमेश रंजन और विशिष्ट अतिथि एसपी धवल जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही और सीएमएस डॉ. एचएस राय होंगे। शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों को इनकी तरफ से प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजिशयन डॉ. दीन मोहम्मद ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करने से शरीर में रक्त प्रवाह ठीक ढंग से होने लगता है। रक्तदान करने से दूसरों की जिंदगी बजाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान के बारे में ये भी जानें

एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून निकाला जाता है। रक्तदान के बाद खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इन चारों से अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। तीन महीने के अंतराल पर ही दोबारा रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच हो, शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed