{"_id":"66c52c0cca83688c330e77b5","slug":"blo-should-go-to-voters-house-and-verify-tehsildar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-121858-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता के घर जाकर सत्यापन करें बीएलओ : तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता के घर जाकर सत्यापन करें बीएलओ : तहसीलदार
Wed, 21 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
कसया। तहसील सभागार में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक तहसीलदार धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मतदाता सूची के सत्यापन की बारीकियां समझाई गईं। तहसीलदार ने मतदाता के घर जाकर सत्यापन करने क लिए बीएलओ को निर्देशित किया।
तहसीलदार ने कहा कि विधान सभा की मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो गया है। यह 18 अक्टूबर तक चलेगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के परिवार की सूचना के साथ उनकी प्रविष्टि व सत्यापन करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ को अपने परिवार की सही सूचना देकर सत्यापन कार्य में मदद करें। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी, चकबंदी अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार कानूनगो राजन मिश्रा, गंधर्व उपाध्याय, मनोज राव आदि मौजूद रहे।