फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blink and smile...then the test will happen, then DL will be made

Kushinagar News: पलकें झपकाकर मुस्कुराएं...तब होगा टेस्ट, फिर बनेगा डीएल

Mon, 16 Dec 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Blink and smile...then the test will happen, then DL will be made
पडरौना। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब दलालों की दखलंदाजी कम हो जाएगी। सारथी एप पर इसके लिए बदलाव किया गया है। ऑनलाइन टेस्ट से पहले आवेदक को मुस्कुरा कर पांच बार पलकें झपकानी होंगी। इसके बाद ही टेस्ट शुरू होगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कर आपका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इंटरनेट कैफे व जनसुविधा केंद्र से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदक को आधार कार्ड पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाली ओटीपी की मदद से ऑनलाइन टेस्ट देना है। अभी तक संभागीय परिवहन कार्यालय के इर्द-गिर्द मंडराने वाले दलाल ऑनलाइन टेस्ट में दखल करते हुए आवेदनकर्ता की जगह दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा दिला देते थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन टेस्ट में दूसरों के परीक्षा देने की शिकायतों पर विभाग ने एप में कुछ बदलाव किए हैं। अब आवेदकों को ही टेस्ट में बैठना होगा। इसके लिए एआई तकनीक का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पलक झपकाने और पांच बार मुस्कुराने की प्रक्रिया लागू की गई है। इस प्रक्रिया से ऑनलाइन परीक्षा में हो रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed