{"_id":"695d6c5d96e8ac55200518b4","slug":"blanket-sales-have-increased-and-customers-are-liking-the-new-designs-kushinagar-news-c-7-gkp1057-1188492-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंबल की बिक्री बढ़ी, ग्राहकों को भा रही नई डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंबल की बिक्री बढ़ी, ग्राहकों को भा रही नई डिजाइन
Wed, 07 Jan 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर कंबल की खरीदारी करते लोग। संवाद
पडरौना। जिले में बढ़ती ठंड के साथ बाजार में कंबलों की मांग में भी तेजी आई है। अलग-अलग डिजाइन, वैरायटी, गुणवत्ता के अनुरूप आठ सौ से लेकर 15 हजार रुपये तक के कंबलों की अधिक बिक्री हो रही है। लोग भारी-भरकम रजाइयों की अपेक्षा कंबलों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
वजन में हल्के मखमली गर्म कंबलों की ओर लोग तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। व्यापारी प्रदीप चहाड़िया ने बताया कि इस सीजन में 800 से लेकर 15000 रुपये तक के कंबलों की अधिक बिक्री हो रही है। ग्राहक ऊनी कंबल ठंड के लिए सबसे अधिक उपयुक्त मान रहे हैं, वहीं सूती कंबल भी हल्के वजन के कारण ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
शहर के रामकोला रोड, सोहरौना और रविंद्रनगर में सड़क किनारे फुटपाथ पर कंबलों का दुकान लगाने वाले मुरादाबाद के नदीम ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में बिक रहे अधिकतर कंबल लुधियाना, पंजाब, दिल्ली और गुजरात से मंगाए जा रहे हैं। खासकर मखमली कंबलों की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है।