फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   blame for taking bribe

Kushinagar News: पीएम आवास देने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप

Sun, 15 Jan 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
blame for taking bribe
सोशल मीडिया पर वायरल लेनदेन का स्क्रीन शॉट।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पीएम आवास देने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन

- बातचीत का ऑडियो और रुपये भुगतान करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
- पीड़ित ने कार्रवाई के लिए बीडीओ से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने बीडीओ को शिकायती पत्र दिया है। गांव में तैनात सचिव पर प्रधानमंत्री आवास देने के लिए ससुर के खाते में 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि सोमवार को डीएम से शिकायत की जाएगी। इसके अलावा खाते का लेनदेन का स्क्रीन शॉट और बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के एक गांव के ओमप्रकाश ने बीडीओ को शिकायती पत्र दिया। गांव के सचिव पर प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर प्रत्येक लाभार्थी से 10-10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में उनका नाम है। आवास के लिए धन दिलाने के लिए सचिव ने ससुर के खाता में 25 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

इस धनराशि को बीते आठ दिसंबर को भेज दिया गया। आरोप है कि सचिव ने गांव के प्रत्येक लाभार्थी से 10-10 हजार रुपये की वसूली की है। आरोप है कि सचिव ने रुपये लेने के बाद भी अपात्र घोषित कर दिया। लाभार्थी की पत्नी ने सचिव से मोबाइल पर वार्ता कर रुपये वापस करने की बात की है। इसका ऑडियो और खाते के लेनदेन का स्क्रीन शॉट भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सचिव का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है, उसका पक्का मकान है। बीडीओ रामराज कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed