{"_id":"66cf8f174ffc3a0ddb064f74","slug":"bkus-demonstration-at-tehsil-gate-regarding-payment-to-farmers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122293-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों के भुगतान को लेकर भाकियू का तहसील गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों के भुगतान को लेकर भाकियू का तहसील गेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
-धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार और एसडीएम को किसानों ने ज्ञापन देने से किया मना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। किसानों का गन्ना बकाया भुगतान समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन और सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे बाद तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह और शाम को एसडीएम योगेश्वर सिंह पहुंचे। करीब एक घंटा समझाने के बाद भी किसानों ने अधिकारियों की एक नहीं सुनी और ज्ञापन नहीं सौंपा। भाकियू ने शाम को धरना स्थगित कर दिया, बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में धरना देंगे।
कप्तानगंज तहसील के चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये भुगतान, मवन नाले की मरम्मत समेत कई मांगों को लेकर भाकियू और सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। मवन नाले में पानी आने के बाद किसानों का हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गया। इसका मुआवजा दिया जाए और मवन नाले के बंधे की मरम्मत कराया जाए। महंगाई को देखते हुए किसानों के गन्ने का न्यूनतम मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। क्रय केंद्रों पर धान की तौल में वजन 1.5 किलो की कटौती किया जाता है। इसको कम कर 400 ग्राम किया जाए।
धरना स्थल पर तहसीलदार पहुंचे और ज्ञापन देने की बात किसानों से कहा। करीब एक घंटे तक किसानों के मुद्दे पर बात हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद तहसीलदार चले गए। कुछ देर बाद एसडीएम योगेश्वर सिंह पहुंचे, लेकिन ज्ञापन देने से भाकियू नेताओं ने मना कर दिया। शाम को धरना स्थगित कर दिया गया, बृहस्पतिवार को भाकियू नेता फिर धरना देंगे। इस दौरान डॉ. सुभाष कुशवाहा, विजय यादव, श्याम सुंदर तिवारी, डॉ. एसएन कुशवाहा, देवेंद्र यादव, सोबरन सिंह, शंभु यादव, रूदल प्रसाद आदि मौजूद रहे।