फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BKU panchayat engaged in the Sukruli

भाकियू की सुकरौली में पंचायत लगी

Thu, 25 Feb 2016 11:37 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Thu, 25 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाटा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सुकरौली ब्लॉक मुख्यालय पर सात मांगों को लेकर किसान पंचायत लगाई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुकरौली विकास खंड के कई गांवों में कोटे की दुकान पर राशन समय से नहीं मिलता है, जिसकी जांच की जाए। राशन के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने वाले कोटेदारों को चिह्नित कर दंडित किया जाए।
विज्ञापन



गांव में पात्रों को वृद्धा अवस्था पेंशन और आवास के लिए हो रही धन उगाही पर रोक लगाई जाय आदि मांगों को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ सुकरौली को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसकी प्रतिलिपि एसडीएम और डीएम को भी भेजी। किसान पंचायत को तहसील अध्यक्ष कमलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेश यादव, लाल बिहारी, रामजस, केवला देवी, चंद्रामती, गुलैचा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed