फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BKU demonstrated and submitted a six-point memorandum

Kushinagar News: भाकियू ने प्रदर्शन कर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा

Wed, 18 Oct 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated and submitted a six-point memorandum
कप्तानगंज। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। संगठन के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के तहसील अध्यक्ष अशोक मल्ल व तहसील उपाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा की अगुवाई में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंचे। वहां आधे घंटे तक अधिकारियों की प्रतिक्षा की, लेकिन उनका ज्ञापन लेने कोई नहीं आया। इससे नाराज संगठन के कार्यकर्ता तहसील गेट पर बैठक कर धरना प्रदर्शन कर लगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पहुंची नायब तहसीलदार अंजू यादव ने उनका ज्ञापन लिया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्हें दिए गए ज्ञापन में संगठन के लोगों ने रामपुर बगहा-सूअरहा तक बदहाल सड़क की मरम्मत कराने, कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शंभू यादव, गुलाब कुशवाहा, रामभरोसा गौड़, दयाशंकर, अर्जुन कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed