फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP's Two-Day Training Camp Begins; Emphasis on Strengthening the Organization

Kushinagar News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन की मजबूती पर जोर

Sat, 21 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP's Two-Day Training Camp Begins; Emphasis on Strengthening the Organization
हाटा। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत हाटा देहात एवं मोतीचक मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को किसान पीजी कॉलेज, पैकौली (हाटा) परिसर में शुरू हुआ। इसमें संगठन मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोतीचक मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हाटा विधायक मोहन वर्मा ने किया। हाटा देहात मंडल के शिविर का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने किया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की नीतियों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारधारा को आत्मसात कर संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वक्ताओं द्वारा इन विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर बल दिया जा रहा है।

इस मौके पर जिला मंत्री बाबूनंदन सिंह, हाटा देहात मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल, मोतीचक मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल कन्नौजिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed