फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp workers honoured

पूर्व चेयरमैन के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Sat, 29 Jun 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp workers honoured
कसया में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक रजनीकांत मणि त्रिप - फोटो : KUSHINAGAR
यहीं रहेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : सांसद
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ
कसया। पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार के आवास पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने उन्हें देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंचाया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कराएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। देश के पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कहीं नहीं गया है, यहीं बनेगा और यहीं से उड़ान होगी।
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। जीत दिलाने में कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता देवतुल्य होता है। उनके बल पर ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष जगदंबा सिंह, अखिलेश मिश्र, अमित पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान बूथ प्रमुख व सेक्टर संयोजकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कसया मंडल अध्यक्ष डा. टीएन राव व संचालन राधेश्याम गोंड ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला संयोजक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डॉ. सीमा गुप्ता, महामंत्री रूपम सिंह, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, हियुवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओेमप्रकाश वर्मा, जिला संयोजक चमन यादव, अमरचंद हिंदुस्तानी, जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी, अमरचंद जायसवाल, डा छेदी शर्मा, नथुनी कुशवाहा, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र मिश्र, अंबरीष चौबे, मनोज पांडेय, वामाचरण पांडेय, दीपक यादव, राजन सिंह, राहुल सिंह, संतोष, विनय, सुदर्शन शर्मा, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed